आखिर हो क्या रहा है मोहम्मद शमी के साथ, NCA में बैठे दिग्गज गेंदबाज को लेकर शास्त्री और पोंटिंग ने उठाए सवाल

Mohammed Shami Fitness News: टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब बहुत लंबे समय से मैदान से दूर हैं। वो खुद भी कह चुके हैं कि वो खेलने के लिए फिट हैं लेकिन फिर भी उनकी वापसी नहीं हुई है और वो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बैठे हैं। इसको लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने बड़े सवाल उठाए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोहम्मद शमी की फिटनेस बना बड़ा मुद्दा
  • रवि शास्त्री और पोटिंग ने उठाए गंभीर सवाल
  • फिलहाल एनसीए में हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के चोट प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए पूर्व दिग्गज रवि शास्त्री और रिकी पोंटिंग ने कहा कि अगर इस अनुभवी तेज गेंदबाज को पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला के दूसरे भाग में टीम में शामिल किया जाता तो भारत का पलड़ा भारी हो सकता था। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी ने खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में छह विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला 3–1 से अपने नाम की और पिछले एक दशक में पहली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती।

Ravi Shastri And Ricky Ponting Raise Questions On Mohammed Shami Fitness

मोहम्मद शमी (Instagram)

शमी ने टखने की चोट से उबरने के बाद अपने गृह राज्य बंगाल के लिए तीनों प्रारूपों रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली टी20 और विजय हजारे वनडे में प्रभावशाली प्रदर्शन किया जिससे उनकी भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद बढ़ गई थी। लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम ने घुटने की सूजन का हवाला देते हुए मेलबर्न में चौथे टेस्ट से पहले आधिकारिक तौर उनकी वापसी की संभावना को समाप्त कर दिया था। हालांकि पोंटिंग और शास्त्री दोनों का मानना है कि भारत को शमी को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ले जाना चाहिए था।

End of Feed