IPL 2023 : आईपीएल में Impact Player नियम को लेकर इस खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 29, 2023, 07:07 PM IST

Indian Premier League 2023, Ravi Bishnoi : आईपीएल के नए सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार गेंदबाज ने कहा कि इस बार इम्पैक्ट प्लेयर और अन्य नए नियमों से यह लीग और भी ज्यादा रोमांचक बनेगी।

Indian Premier League 2023, Ravi Bishnoi : आईपीएल की लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) टीम के अहम स्पिनर रवि बिश्नोई का मानना है कि इस बार इम्पैक्ट प्लेयर तथा अन्य नए नियमों से यह लीग और भी ज्यादा रोमांचक बनेगी। बिश्नोई का यह भी कहना है कि वह एलएसजी के इस बार आईपीएल के प्लेआफ में पहुंच पाने की कम संभावनाएं बताने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच के बयान से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार लखनऊ के पास आईपीएल खिताब जीतने का 100 प्रतिशत मौका है।

Ravi Bishnoi

गौतम गंभीर और रवि बिश्नोई। (फोटो - रवि बिश्नोई के इंस्टग्राम)

बिश्नोई ने बुधवार को पीटीआई-भाषा से बातचीत में आईपीएल के नए नियमों खासकर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘यह बहुत अच्छा अवसर है, क्योंकि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर 12वां खिलाड़ी भी टीम में खेल सकता है। इससे न सिर्फ टीमों को फायदा होगा, बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ को खुद को साबित करने का मौका भी मिलेगा। इससे मैच में बहुत तेजी से बदलाव आएंगे और काफी मजा आएगा।’

End of Feed