टी20 में विकेट लेने के मामले में पीछे भारतीय, टॉप-10 में शामिल नहीं एक भी खिलाड़ी

भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अभी आलम यह है कि भारत के पास इतने प्रतिभावान खिलाड़ी हैं कि एक-दो नहीं बल्कि 3-4 टीम बनाई जा सकती है। इसके बावजूद जब टी20 क्रिकेट की बात होगी तो हम कहीं पीछे नजर आते हैं।

टी20 क्रिकेट की बात करें तो भारतीय टीम दो बार इस फॉर्मेट में चैंपियन रही है। बल्लेबाजी में भी टॉप थ्री में दो नाम भारत से हैं, लेकिन गेंदबाजी के मोर्चे पर हम कहीं पीछे रह गए हैं। यही कारण है कि टॉप-10 टी20 गेंदबाजों की लिस्ट में एक भी नाम भारत से नहीं है। ये आंकड़े सोचने पर मजबूर करते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या कारण रहा होगा। भारतीय क्रिकेट हमेशा से अपनी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती रही है। लेकिन जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बतौर गेंदबाज अपनी धाक जमाई है। कुंबले, हरभजन, अश्विन और बुमराह का नाम तो क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार किया जाता है। लेकिन जैसी ही बात टी20 की होती है, हम थोड़े से पीछे नजर आते हैं।

Shakib Al Hasan And Rashid Khan

शाकिब अल हसन और राशिद खान (साभार-X)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और लीग क्रिकेट को मिलाकर टी20 के शीर्ष 10 गेंदबाजों की बात करें तो पहले स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं जिन्होंने 2015 से 2025 के बीच 487 मैचों में 660 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर ड्वेन ब्रावो हैं जिनके नाम 2006 से 2024 के बीच 582 मैचों में 631 विकेट हैं। तीसरे स्थान पर 2011 से 2025 के बीच 557 मैचों में 590 विकेट लेकर वेस्टइंडीज के ही सुनील नरेन हैं। दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर चौथे स्थान पर हैं। ताहिर ने 2006 से 2025 के बीच 436 मैचों में 554 विकेट लिए हैं। 46 की उम्र में ताहिर अभी भी क्रिकेट में सक्रिय हैं। पांचवें स्थान पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं। 2006 से 2025 के बीच उनके नाम 457 मैचों में 502 विकेट हैं।

End of Feed