Major League Cricket: अफगानी खिलाड़ी का फिर चला जादू, सुपर किंग्स के खिलाफ कर दिया बड़ा कमाल

Major League Cricket 2024, Texas Super Kings vs MI New York: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क का सामना टेक्सास सुपर किंगस से हुआ। इस मुकाबले में अफगानिस्तान खिलाड़ी राशिद खान का बल्ला जमकर चला।

Major League Cricket 2024, Texas Super Kings vs MI New York: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) में अफगानिस्तान खिलाड़ी का एक बार फिर जादू देखने को मिला। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबने में राशिद खान ने अपने बल्ले से जादू दिखाया। उन्होंने 24 गेंदों पर 4 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के जड़कर लड़खड़ाई टीम को संभाला। उन्होंने 183.33 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 55 रन बनाए और अपनी टीम एमआई न्यूयॉर्क टीम को 150 के पार पहुंचाए। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत टीम ने टेक्सास सुपर किंग्स को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए और टेक्सास सुपर किंग्स टीम को 164 रन का लक्ष्य दिया।

Rashid Khan, Rashid Khan, Rashid Khan Fifty, Rashid Khan Most Fifty vs Texas Super Kings, Texas Super Kings, MI New York, Major League Cricket 2024, Major League Cricket 2024 Updates, Major League Cricket 2024 News, Cricket News in Hindi, Cricket News Hindi, Sports News in Hindi,

शॉट लगाते हुए राशिद खान। (फोटो- Major League Cricket X)

सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरा अर्धशतक

राशिद खान का मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ जमकर बल्ला चलता है। मौजूदा सीजन में इस मुकाबले से पहले भी फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 217.39 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 50 रन बनाए थे। यह उनका सुपर किंग्स के खिलाफ पहला अर्धशतक था। राशिद मौजूदा सीजन में दो अर्धशतक जड़े हैं और दोनों ही अर्धशतक टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ है।

End of Feed