Ranji Trophy Final: कप्तान पारस के हेड बट पर मचा बवाल, हो सकता है मोटा जुर्माना

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हेड बट विवाद हो गया। इसकी वजह के कप्तान पारस डोगरा पर मोटा जुर्माना लग सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला।

हुबली: जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन कर्नाटक के स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक केवी अनीश को जानबूझकर सिर से मारने (हेड-बट) के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लग सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मैच रेफरी नारायणन कुट्टी की तरफ से जुर्माने की आधिकारिक घोषणा मैच खत्म होने के बाद ही होगी। लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के साथ मारपीट करने पर सजा और मैच प्रतिबंध लगता है। इस मामले में हालांकि घरेलू क्रिकेट के इस स्टार को कम सजा मिल सकती है। इस बारे में मैच रेफरी ने अबतक कोई फैसला नहीं किया है।

Paras Dogra headbutt

पारस डोगरा हेड बट (फोटो क्रडिट BCCI Domestic X)

पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए थे डोगरा

डोगरा पहले दिन नौ रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वह दूसरे दिन अब्दुल समद के रूप में जम्मू-कश्मीर का तीसरा गिरने पर वापस क्रीज पर आए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 41 साल के कप्तान डोगरा का स्वागत लगातार शॉर्ट गेंद फेंककर किया। वहीं करीब के क्षेत्ररक्षकों ने इस पर मैदान पर कुछ फब्तियां भी कीं जिसमें ’सिली प्वाइंट’ पर खड़े अनीश भी शामिल थे।

End of Feed