Ranji Trophy 2025: शमी-नदीम की मेहनत पर फिरा पानी, असम और बंगाल का मैच ड्रॉ

Ranji Trophy 2025: असम के बल्लेबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में बुधवार को यहां बंगाल को ड्रॉ पर रोका लेकिन मेजबान टीम को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल करने से नहीं रोक पाए।

Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-सी मुकाबले में असम के बल्लेबाजों ने शानदार जज्बा दिखाते हुए बुधवार को बंगाल के खिलाफ मैच को ड्रॉ पर समाप्त किया। हालांकि, मेजबान बंगाल ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल करने में सफलता पाई। दूसरी ओर, ग्रुप-सी के अन्य मुकाबलों में गुजरात और सेना (सर्विसेज) ने अपनी-अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को करारी शिकस्त दी।

Shami Test AP

मोहम्मद शमी (फोटो- AP)

असम ने कप्तान की जुझारू पारी से मैच बचाया

असम ने चौथे और अंतिम दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 98 रन से की थी और उसे बंगाल के पहली पारी के स्कोर तक पहुंचने के लिए 144 रन और बनाने थे। तीसरे दिन आठ रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी असम की पारी को कप्तान सुमित घडीगांवकर (222 गेंद में 67 रन), डेनिश दास (133 गेंद में 73 रन) और शिवशंकर रॉय (144 गेंद में 52 रन) के अर्धशतकों ने संभाला। असम की टीम अंततः नौ विकेट पर 282 रन बनाने में सफल रही।

End of Feed