Ranji Trophy 2024: होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानिए कौन-कौन से नए-पुराने धुरंधर होंगे मैदान पर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2024, 03:39 PM IST

Ranji Trophy 2024: इस साल की रणजी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। कई नए खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे वहीं कुछ पुराने खिलाड़ी अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए जीजान लगाएंगे। भारत की टेस्ट टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में खिलाड़ी लगभग तय हैं ऐसे में देश की प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिता में कोई असाधारण प्रदर्शन ही चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर पाएगा।

Ranji Trophy: देश के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में जहां नए खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे वहीं कुछ पुराने खिलाड़ी अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए जीजान लगाएंगे। भारत की टेस्ट टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में खिलाड़ी लगभग तय हैं ऐसे में देश की प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिता में कोई असाधारण प्रदर्शन ही चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर पाएगा।

Ranji Trophy 2024 Schedule

रणजी ट्रॉफी 2024 (BCCI)

इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में बहुत अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सीमित ओवरों की क्रिकेट में ही व्यस्त रहेंगे जिसमें आईपीएल और जून में होने वाला टी20 विश्व कप भी शामिल है। रणजी ट्रॉफी में सभी की निगाह अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर टिकी रहेगी जो अभी भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी बड़े स्कोर बनाकर अपनी दावेदारी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। रहाणे 41 बार के चैंपियन मुंबई की अगुवाई भी करेंगे।

End of Feed