कोलकाता: बंगाल क्रिकेट संघ ने 5 जनवरी से शुरू होने जा रही रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो मैच के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान प्रदेश के खेल मंत्री मनोज तिवारी के हाथों में सौंपी गई है। कैब ने पहले दो मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान किया गया है जो कि आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जाएंगे। टीम में अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल नहीं किया गया है जो दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं।
बंगाल क्रिकेट टीम
बंगाल का पहला मुकाबला 5 जनवरी को आंध्र प्रदेश के खिलाफ विशाखापट्टनम में होगा। वहीं उसकी 12 जनवरी से खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में भिड़ंत कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगी। पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बंगाल को सौराष्ट्र के खिलाफ 9 विकेट के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था।
रणजी ट्रॉफी 2024 के लिए बंगाल की टीम:
मनोज तिवारी (कप्तान), अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप घरामी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सौरव पॉल (विकेटकीपर), श्रेयांश घोष, रणजोत सिंह खैरा, सुभम चटर्जी, आकाश दीप, इशान पोरेल, प्रदीप्ता प्रमाणिक, करण लाल, कौशिक मैती, मो. कैफ, अंकित मिश्रा, प्रयास रे बर्मन, सूरज सिंधु जयसवाल, सुमन दास।
