हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में कैसी जीतेगी राजस्थान, संगकारा ने बताई रणनीति

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर 30 रन की जीत के साथ आईपीएल प्लेऑफ में अपनी आखिरी जगह पक्की कर ली। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस जीत के साथ आईपीएल प्लेऑफ में चौथी और आखिरी जगह पक्की कर ली।

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को मुंबई इंडियंस पर 30 रन की जीत के साथ आईपीएल प्लेऑफ में अपनी आखिरी जगह पक्की कर ली, लेकिन मुख्य कोच कुमार संगकारा ने माना कि 27 मई को मुल्लांपुर में होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी टीम को कहीं ज्यादा आक्रामक रवैया अपनाना होगा। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस जीत के साथ आईपीएल प्लेऑफ में चौथी और आखिरी जगह पक्की कर ली। संगकारा ने यहां मीडिया से कहा, ’’बेशक हम चाहेंगे कि ज्यादातर रन (शुरुआती चार बल्लेबाजों द्वारा) ही बना लिए जाएं और हमें उस घबराहट से नहीं गुज़रना पड़े। लेकिन मुझे लगा कि यह एक असाधारण रूप से संघर्षपूर्ण मैच था।’’

Rajasthan (2)

कुमार संगाकारा (IPL)

एलिमिनेटर मुकाबले में कैसे जीतेगी राजस्थान

एलिमिनेटर मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया, ’’ उनकी अच्छी टीम हैं। वे अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। उन्हें खुलकर खेलने पर खुद पर भरोसा है और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ऐसा ही किया है।’’ उन्होंने कहा, ’’हमें पता है कि हमें किसका सामना करना है। हमें अपनी लाइन एवं लेंथ पर कायम रहना होगा। अनुशासित रहना होगा और यह समझना होगा कि वे ऐसी टीम नहीं हैं जिसे आप 120, 130 रन पर रोक सकें। लेकिन हमें अपनी लाइन एवं लेंथ के मामले में आक्रामक होना होगा।’’ संगकारा ने कहा, ’’भले ही आप अच्छी लेंथ वाली गेंद फेंकने की कोशिश कर रहे हों, या धीमी गेंद, उसे पूरे इरादे के साथ फेंकना होगा। सनराइजर्स के खिलाफ मैच हमारे लिए एक कठिन मुकाबला होने वाला है। देखते हैं कि दो दिन बाद हम कैसा प्रदर्शन करते हैं।’’

End of Feed