पीएसएल को छोड़ आईपीएल से जुड़ा एक और खिलाड़ी, सैम कुरेन लेगा राजस्थान रॉयल्स में जगह

पाकिस्तान सुपर लीग का दामन छोड़कर एक और खिलाड़ी ने आईपीएल का हाथ थाम लिया है। राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को चोटिल सैम कुरेन की जगह टीम में शामिल किया है।

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग को एक और करारा झटका लगा जब श्रीलंका के कप्तान और हरफनमौला दसुन शनाका ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में चोटिल सैम कुरेन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने का फैसला किया। इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने मुस्ताफिजूर रहमान की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनने के लिये इस्लामाबाद युनाइटेड के साथ करार तोड़ा था।

Dasun Shanaka

दसुन शनाका

जल्द करेंगे करार पर हस्ताक्षर

टीम के एक सूत्र ने बताया, 'पीएसएल के साथ औपचारिकतायें पूरी होने के बाद दासुन आईपीएल करार पर हस्ताक्षर करेंगे। यह औपचारिकता मात्र है । वह गुवाहाटी में टीम से जुड़ेंगे।'रॉयल्स को गुवाहाटी में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलना है। शनाका की कप्तानी में सह मेजबान श्रीलंका टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण से बाहर हो गई थी।

End of Feed