RR IPL 2026 Schedule: जानिए कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी राजस्थान रॉयल्स, ऐसा है रियान पराग की सेना का शेड्यूल

RR 2026 IPL Schedule (राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मैच शेड्यूल) Match List, Match Timings Team Squad: आईपीएल 2026 के 20 दिन के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। आईपीएल के 19वें संस्करण का कार्यक्रम दो फेज में जारी किया जाएगा। जानिए कब, कहां और किस टीम के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में खेलेगी एक बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स? ऐसा है राजस्थान की टीम के मैचों का पूरा कार्यक्रम।

Rajasthan Royals Schedule, Match List IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने आखिरकार टी20 विश्व कप 2026 के समाप्त होने के बाद आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च, 2026 को हो रहा है। 30 मार्च के दिन राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच खेलेगी, उसके सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम होगी। अपने पहले सीजन में ही खिताब जीतकर हाहाकार मचाने वाली राजस्थान रॉयल्स को दूसरे ट्रॉफी का इंतजार है।

RR IPL Schedule.

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल शेड्यूल।

संजू सैमसन को जडेजा और सैम करन के साथ ट्रेड करने के बाद फ्रेंचाइजी ने हाल ही में रियान पराग को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) आईपीएल इतिहास की पहले सीजन का खिताब जीतने वाली टीम है। शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को फाइनल में हराया था।

End of Feed