Vijay Hazare Trophy: दीपक चाहर और हुड्डा के खेल से राजस्थान ने गुजरात को हराया

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 25, 2023, 07:56 PM IST

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान ने गुजरात को हरा दिया। इस मुकाबले में दीपक चाहर की गेंदबाजी ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 6 विकेट लेकर सामने वाली टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।

दीपक चाहर (41 रन पर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद दीपक हुड्डा की 76 रन की पारी के दम पर राजस्थान ने विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में शनिवार को यहां गुजरात को पांच विकेट से शिकस्त दी। चाहर की कातिलाना गेंदबाजी के सामने गुजरात की टीम 29 ओवर में 128 रन पर आउट हो गयी।

Vijay Hazare Trophy

विजय हजारे ट्रॉफी (दीपक हुड्डा और दीपक चाहर)

लक्ष्य का पीछा करते समय राजस्थान 18 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में था लेकिन हुड्डा ने 79 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के जड़ित पारी से टीम की जीत सुनिश्चित की। राजस्थान ने 28 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। ग्रुप के एक अन्य मैच में उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 13 ओवर बाकी रहते सात विकेट से शिकस्त दी।

End of Feed