IND vs SA: राहुल द्रविड़ अपने लिए नहीं जीतना चाहते हैं टी20 विश्व कप, जानिए क्या है उनकी मुराद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 28, 2024, 06:21 PM IST

पूरी दुनिया चाहती है कि भारतीय टीम कोच राहुल द्रविड़ के लिए विश्व कप जीते लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच की मुराद कुछ और है। जानिए वो किसके लिए जीतना चाहते हैं विश्व कप?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-द. अफ्रीका के बीच खेला जाएगा टी20 विश्व फाइनल
  • सोशल मीडिया पर चल रहा है डू इट फॉर द्रविड़ं कैंपेन
  • लेकिन राहुल द्रविड़ अपने लिए नहीं जीतना चाहते हैं विश्व कप

नई दिल्ली: भारतीय टीम शनिवार को आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल मैच के लिए ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में शनिवार को जब मैदान पर उतरेगी तो कोच के तौर पर इस टीम के साथ राहुल द्रविड़ का यह आखिरी मैच होगा। द्रविड़ का करार बीते नवंबर में वनडे विश्व कप के बाद ही खत्म हो गया था लेकिन टीम प्रबंधन ने टी20 विश्व कप तक उन्हें इस जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया था।

Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid Instagram)

हर कोई चाहता है द्रविड़ के लिए टीम जीते विश्व कप

टी20 विश्व कप के भारतीय प्रसारक ने सोशल मीडिया पर ‘डूइटफोरद्रविड़’ (द्रविड़ के लिए करो) का अभियान चलाया है जिस क्रिकेट जगत और प्रशंसकों का समर्थन मिल रहा है लेकिन 51 वर्षीय द्रविड़ इस वैश्विक खिताब को किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि टीम के लिए जीतना चाहते हैं। द्रविड़ के लिए विश्व कप जीतना कोई व्यक्तिगत गौरव का क्षण नहीं होगा यह टीम की उपलब्धि होगी। उनके मुताबिक भारत अगर विश्व चैम्पियन बनता है तो यह टीम के प्रयास और रोहित शर्मा की प्रेरणादयी कप्तानी का परिणाम होगा।

End of Feed