T20 World Cup 2024: आउट होकर मायूस बैठे थे विराट, कोच द्रविड़ ने किया ऐसा काम, दिल जीत लेगा वीडियो

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में नाकाम रहने के बाद वापस दुखी मन से पवेलियन लौटे तो कोच राहुल द्रविड़ ने जिस अंदाज में उन्हें ढांढस बंधाया कि देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ नहीं कर पाए धमाल
  • 9 रन बनाकर रीस टॉप्ली की गेंद पर हुए बोल्ड
  • टूर्नामेंट में बना सके हैं 7 मैच में 75 रन

Virat Kohli, Rahul Dravid Chat: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को टी20 विश्व कप 2024 ओपनर की भूमिका दी गई लेकिन वो इसपर खरे नहीं उतरे। गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में विराट कोहली 9 गेंद में 9 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौट। रीस टॉप्ली की गेंद पर आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विराट कोहली गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। इसके साथ ही उनकी पारी का अंत हो गया। पहली बार विराट कोहली टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में धमाल मचाने में नाकाम रहे।

Virat Kohli Rahul Dravid

विराट कोहली और राहुल द्रविड़ (साभार Hot Star)

बेहद निराश नजर आ रहे थे विराट

विराट कोहली विकेट गंवाने के बाद बेहद निराश नजर आए। निराशा उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। सिर झुकाकर विराट पवेलियन वापस लौटे और उदासी लिए साथी खिलाड़ियों के साथ बैठ गए। ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ उनके पास अपनी जगह से उठकर आए और हाथ रखकर उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की। बॉडी लैंग्वेज देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे द्रविड़ विराट से कह रहे हों कि कोई बात नहीं,कभी कभी ऐसा हो जाता है।

End of Feed