Bengaluru Stampede: 'ये काफी दुखद..' बेंगलुरू भगदड़ पर राहुल द्रविड़ ने जताया दुख

Bengaluru Stampede: हान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के आईपीएल खिताब जीतने के जश्न में बेंगलुरू में 11 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया ।यह हादसा बुधवार को हुआ जब बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिये ढाई लाख लोग जमा हुए थे । इससे मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 56 घायल हो गए ।

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 क्रिकेट प्रशंसकों की दुखद मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार, 4 जून को हुईभारतीय क्रिकेट लीजेंड और बेंगलुरु के मूल निवासी राहुल द्रविड़ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। RCB ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद 3 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम ने अगले दिन बेंगलुरु में जश्न मनाने की योजना बनाई थी।

Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ (फोटो- PTI)

"बहुत दुखद, खेल-प्रेमी शहर के लिए बड़ा झटका" – द्रविड़

द्रविड़ ने एनडीटीवी को बताया, "यह बेहद निराशाजनक और दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए। बेंगलुरु एक खेल-प्रेमी शहर है, मैं यहां का रहने वाला हूं। यहां के लोग न सिर्फ क्रिकेट, बल्कि फुटबॉल, कबड्डी सहित सभी खेलों को प्यार करते हैं। RCB यहां की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक है। ऐसे में यह घटना बेहद दुखद है। हमारी संवेदनाएं घायलों और उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया।"

End of Feed