भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने बताई विराट कोहली की सबसे बड़ी और खास खूबी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2022, 09:29 PM IST

Rahul Dravid on Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच व पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व मौजूदा टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। द्रविड़ ने बताया है कि मैदान पर विराट कोहली की कौन सी खूबी उनको सबसे अलग बनाती है।

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि खेल की इतनी बेहतरीन समझ रखने वाले विराट कोहली आसानी से मैच के दौरान जान सकते हैं कि कब आक्रामक होना है और कब खेल पर नियंत्रण करना है। द्रविड़ इस बात से भी प्रभावित दिखे कि कोहली ट्रेनिंग के दौरान भी इसी मजबूत जज्बे को बरकरार रखते हैं। कोहली ने लंबे समय तक खराब फॉर्म के बाद इस साल के शुरू में संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप के दौरान फॉर्म में वापसी की। उन्होंने आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में भी यही शानदार लय जारी रखी। पिछले हफ्ते पूर्व भारतीय कप्तान ने अपना 44वां वनडे शतक पूरा किया।

rahul_dravid_virat_kohli

राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली की तारीफ की (AP)

द्रविड़ ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) द्वारा अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वह (विराट) जानता है कि कब आक्रामक होना है और कब खेल पर नियंत्रण करना है, उन्हें देखना शानदार है और अगर वह पारी को बढ़ा सकते हैं तो यह हमारे लिये अच्छा संकेत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विराट का 50 ओवर के क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है, उन्होंने जितने मैच खेले हैं, वह अद्भुत है।’’

End of Feed