World Cup 2023: रचिन रवींद्र ने जड़ा न्यूजीलैंड के लिए वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 5, 2023, 09:01 PM IST

Fastest World Cup Century For New Zealand: न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले 23 वर्षीय भारतीय मूल के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस पारी के दौरान विश्व कप में सबसे तेज शतक का कीवी रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

अहमदाबाद: न्यूजीलैंड के 23 वर्षीय युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने विश्व कप 2023 में आतिशी आगाज किया। विश्व कप में डेब्यू मैच में रचिन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में शानदार छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद इसी अंदाज में पारी को आगे बढ़ाते हुए अपना शतक भी 82 गेंद 9 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। इसके साथ ही रचिन रवींद्र विश्व कप इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 23 साल 321 दिन में ये उपलब्धि हासिल की। रचिन रवींद्र को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रवींद्र अंत में 96 गेंद में 123 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के जड़े।

Rachin Ravindra Century World Cup 2023

रचिन रवींद्र शतक का जश्न मनाते हुए

कॉन्वे के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी

विल यंग के खाता खोले बगैर पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने आए रचिन रवींद्र ने शानदार अंदाज में पारी का आगाज किया। उन्होंने खुद से 9 साल बड़े डेवोन कॉन्वे का पिच पर पैर जमाने के बाद बखूबी साथ दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 211 गेंद में नाबाद 273 रन की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार शतक जड़े। साझेदारी में रवींद्र ने 123 (96) और कॉन्वे ने 142 (115) रन का योगदान दिया।

End of Feed