बॉलिंग या बैटिंग? चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन ने बताया क्या है उनकी पहली पसंद

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाकर टीम इंडिया को बड़े अंतर से जीत दिलाने वाले रविचंद्रन अश्विन ने बताया गेंदबाजी या बल्लेबाजी क्या है उनकी पहली पसंद?

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई टेस्ट में अश्विन बने प्लेयर ऑफ द मैच
  • पहली पारी में बनाए 113 रन और दूसरी पारी में झटके 6 विकेट
  • अश्विन ने बताया क्या है उनकी प्राथमिकता बॉलिंग या बैटिंग

चेन्नई: बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के शुरुआती मैचों में भारत की जीत के प्रमुख सूत्रधारों में से एक अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह मैदान पर गेंदबाज की मानसिकता के साथ उतरते है और स्वाभाविक रूप से बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि वह खेल के दोनों पहलू पर पकड़ बनाने के साथ उसे साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन अश्विन

अश्विन-जडेजा बने थे टीम के संकटमोचक

अश्विन ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गये इस मैच की पहली पारी में 113 रन बनाने के अलावा रविंद्र जडेजा (86) के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी कर भारत को संकट से बाहर निकाला और फिर दूसरी पारी में छह विकेट झटक कर टीम की आसान जीत सुनिश्चित की। भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रन का लक्ष्य देने के बाद 234 रन पर ऑल आउट कर 280 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

End of Feed