'कहानी खत्म,' दिग्गज स्पिनर को भुवनेश्वर कुमार के करियर की चिंता, कहा- शमी की वापसी का समय

खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने चिंता जताई है। चार साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर, न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में काफी संघर्ष करते दिखे। उन्होंने चार मैचों में केवल एक विकेट लिया और उनकी इकॉनमी रेट 11.50 रही। अश्विन का मानना ​​है कि अब मोहम्मद शमी की वापसी की दावेदारी ज्यादा मजबूत हो सकती है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में निराशाजनक वापसी के बाद, भुवनेश्वर कुमार के लिए भारतीय टीम में दोबारा जगह बनाना मुश्किल हो सकता है। भारत के पूर्व स्पिनर का मानना है कि इस अनुभवी तेज गेंदबाज के लिए टीम के दरवाजे शायद बंद हो गए हैं और उन्होंने मोहम्मद शमी को एक और मौका दिए जाने का समर्थन किया है।

Ashwin on Bhuvi

आर अश्विन को भुवी का करियर समाप्त होने का डर। फोटो- BCCI

भुवनेश्वर चार साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय T20I टीम में लौटे थे, लेकिन वे कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। 36 वर्षीय इस खिलाड़ी ने चार मैचों में केवल एक विकेट लिया और 180 रन लुटा दिए। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, अश्विन ने कहा कि इस सीरीज में भुवनेश्वर का प्रदर्शन उस फॉर्म के आस-पास भी नहीं था जो उन्होंने IPL 2026 में दिखाई थी।

End of Feed