ICC Men's ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप के CEO और COO के नाम का हुआ ऐलान

साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आयोजित होने वाले मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 की कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है।

जोहान्सबर्ग: साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आयोजित होने वाले मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 की कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है। अगले साल आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए लोकल ऑर्गेनाइजिंग कमिटी (एलओली) ने कोंडिसा न्ग्वेन्या को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) और एडवर्ड खोजा को टूर्नामेंट का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) नियुक्त किया गया है। शनिवार को इसकी घोषणा की गई। आईसीसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 एलओसी बोर्ड के चेयरमैन ट्रेवर मैनुअल ने एक बयान में कहा,'हम इस प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका और इन नियुक्तियों को मंजूरी देने के लिए आईसीसी का भी आभार व्यक्त करते हैं।'

Qondisa Ngwenya Edward Khoza

कोंडिसा न्ग्वेन्या और एडवर्ड खोजा

ट्रेवर मैनुअल ने कहा,'हम न्ग्वेन्या और एडवर्ड का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। हम इस बड़े स्पोर्ट्स इवेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करने में उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं। न्ग्वेन्या और खोजा के पास बड़े इवेंट्स को मैनेज करने का अनुभव है, और स्ट्रेटेजिक प्लानिंग व स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट में उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है।' ये नियुक्तियां एलओली द्वारा सर्वसम्मति से मंजूर की गई एक भर्ती प्रक्रिया के बाद की गई हैं। बोर्ड ने कहा कि दोनों उम्मीदवारों ने टूर्नामेंट की प्लानिंग और ऑपरेशनल डिलीवरी का नेतृत्व करने की क्षमता दिखाई है।

End of Feed