IPL 2025, PBKS vs RCB Playing 11: विदेशी खिलाड़ियों में होगा बड़ा बदलाव, आज के मैच में ऐसी होगी पंजाब और बेंगलुरू की प्लेइंग 11

IPL 2025, PBKS vs RCB Playing 11 (पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन): इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज से प्लेऑफ का दौर शुरू हो गया है। इसके पहले मुकाबले में क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होने वाली है। आइए जानते हैं कि प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है।

IPL 2025, PBKS vs RCB Playing Eleven Today Match: आईपीएल अब अपने रोमांचक अंत पर पहुंच रहा है और आज से प्लेऑफ की शुरुआत हो रही है। श्रेयस अय्यर की अगुआई में पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार टूर्नामेंट के अंतिम चरण में जगह बनाई है। वे मुल्लानपुर में आज क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से भिड़ेंगे। आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों का ही प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है। दोनों ने अंक तालिका में नंबर एक और दो स्थान पर स्माप्त किया है। इस मैच में पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास होगी। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) करने वाले हैं।

PBKS vs RCB Playing XI

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू प्लेइंग 11

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। दरअसल टीम के दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। हेजलवुड टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 17.27 की औसत से 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं। हालांकि वे पिछले कुछ मैच कंधे में चोट के चलते नहीं खेल पाए हैं। वे नुवान तुषारा की जगह ले सकते हैं जिन्होंने पिछले मैच में धमाकेदार गेंदबाजी की थी। क्वालीफायर 1 श्रेयस अय्यर के लिए भी एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परीक्षण है, जो पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल में जीत दिलाने और मुंबई को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में जीत दिलाने के बाद लगातार तीसरे कप्तानी खिताब की तलाश में हैं। दोनों टीमों को इस मैच में हारने पर फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी कोशिश करनी होगी।

End of Feed