Punjab Kings New Name: सरपंच साब, श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया नया नाम

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम को नया नाम दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ चेज के बाद अय्यर ने अपनी टीम को यह नाम दिया। यह आईपीएल में किसी भी टीम का सबसे बड़ा चेज था। पंजाब किंग्स ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की खराब फील्डिंग का फायदा उठाकर पंजाब किंग्स ने आईपीएल में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। पंजाब किंग्स को यह मुकाबला जीतने के लिए इतिहार रचने की दरकार थी, क्योंकि इससे पहले किसी ने इतना बड़ा स्कोर आईपीएल में चेज नहीं किया था। जीत के रथ पर सवार पंजाब किंग्स की टीम ने 265 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह आईपीएल में किसी भी टीम का सबसे बड़ा चेज था। पंजाब किंग्स ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

punjab Kings

पंजाब किंग्स (साभार-X)

अय्यर और प्रभसिमरन का धमाल

पंजाब किंग्स की इस जीत के हीरो रहे कप्तान श्रेयस अय्यर जिन्होंने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 36 गेंद में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 71 रन की नाबाद पारी खेली। अय्यर को विप्रज निगम ने 12 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान दिया था। अय्यर के अलावा प्रियांश आर्य ने केवल 26 गेंद में 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 76 रन बनाए।

End of Feed