IPL 2026 के आगाज से पहले कोच रिकी पॉन्टिंग ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को दी अहम सलाह

पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को नए सीजन के आगाज से पहले पिछले सीजन के प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की सलाह दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

नई दिल्ली: मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों से शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से चुस्त रहने के साथ ही पिछले साल के उनके शानदार प्रदर्शन से आत्मविश्वास लेने की सलाह दी है। पंजाब किंग्स पिछले साल एक दशक बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे टीम का आईपीएल चैंपियन बनने का ख्वाब पूरा नहीं हो सका।

Ricky Ponting Shreyas Iyer

रिकी पॉन्टिंग और श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट Punjab Kings X)

पंजाब किंग्स ने शुरू की तैयारी

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने जिस दबदबे वाली खेल शैली का प्रदर्शन किया था उसे जारी रखते हुए पंजाब किंग्स इस साल आईपीएल में सबसे मजबूत टीमों में से एक बन सकती है। फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में पॉन्टिंगके हवाले से कहा गया है,'यह प्रशिक्षण है, यह तैयारी है। यह 31 तारीख को होने वाले पहले मैच के लिए खुद को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार करने के बारे में है।'

End of Feed