PSL 2026: IPL के समय ही खेला जाएगा PSL, इस दिन होगा पहला मुकाबला

PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन की तारीखों की घोषणा कर दी। पिछले साल की तरह इस बार भी यह आईपीएल के दौरान ही खेला जाएगा। पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के कारण और इस बार वर्ल्ड कप के कारण इसे आगे बढ़ाया गया है।

PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को पीसीएल के तारीखों की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL) 26 मार्च से 3 मई के बीच खेला जाएगा। पीएसएल 2026 के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है, जिसके चलते लगातार दूसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साथ इसका शेड्यूल ओवरलैप हो रहा है। आईपीएल मार्च के आखिरी हफ्ते से मई के अंत तक खेला जाएगा। ओलंपिक्क डॉट कॉम के अनुसार पहले बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली थी।

PSL 2026 Schedule

पीएसएल 2026 (साभार-ANI)

पीएसएल का 11वां सीजन अब तक का सबसे लंबा सीजन होने वाला है, जो 39 दिनों तक चलेगा। इस बार इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाया गया है। पहले यह 30-35 दिन के बीच का होता था। पीएसएल का पहला सीजन 2016 में खेला गया था। पहले 9 सीजन तक इसे फरवरी और मार्च के बीच आयोजित किया गया था, लेकिन अब इस दौरान आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप आयोजित होता है। अगले साल भारत और श्रीलंका में की मेजबानी में भी इसी समय टी20 वर्ल्ड कप होना है।

End of Feed