IPL 2024 के बीच मुश्किल में फंसा पंत की टीम का विस्फोटक बल्लेबाज, छेड़छाड़ के केस में जांच के आदेश

Prithvi Shaw vs Sapna gill: दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। छेड़छाड़ के मामले में शॉ के खिलाफ कोर्ट ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मामला पिछले साल का है।

Prithvi Shaw vs Sapna gill: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच में ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर से मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं। पृथ्वी शॉ आईपीएल 2024 में बेहतरीन लय में दिखे हैं और वे दिल्ली की ओपनिंग को मजबूत करते हैं। हालांकि मुंबई की एक अदालत ने सपना गिल छेड़छाड़ मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने बुधवार को मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया प्रभावशाली सपना गिल के 2023 में अंधेरी पब में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया। अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एससी तायडे ने उनकी शिकायत सुनने के बाद पुलिस को जांच करने और 19 जून तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। अदालत ने हालांकि शॉ और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने के लिये पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की गिल की दलील खारिज कर दी ।

End of Feed