18 महीने से नहीं मिल रही टीम इंडिया में जगह, इस बल्लेबाज ने दोहरा शतक जड़कर फिर खींचा ध्यान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 10, 2023, 08:59 PM IST

Prithvi Shaw scores double century: भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दियया। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया है जो 18 महीने से उनको टीम इंडिया से दूर रखे हुए हैं।

पिछले 18 महीने में भारत की सभी प्रारूपों की टीम से अनदेखी झेलने वाले पृथ्वी साव की नाबाद 240 रन की पारी से मुंबई ने मंगलवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन असम के खिलाफ दो विकेट पर 397 रन बनाए।

PRITHVI SHAW SCORES DOUBLE CENTURY

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ा

पृथ्वी कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 73) के साथ तीसरे विकेट के लिए 200 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान अब तक 283 गेंद का सामना करते हुए 33 चौके और एक छक्का जड़ा है। पृथ्वी ने अब तक 153 खाली गेंद खेली हैं।

End of Feed