India Playing XI: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मजबूरन करना होगा बदलाव, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। सवाल उठता है कि क्या अय्यर टीम में कोई बदलाव करेंगे। जवाब हैं हां, तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेगी।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबरा रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जाएगा। शुरुआती दो मुकाबला जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है और इस मुकाबले में उसके पास क्लीन स्वीप करने का मौका है। लेकिन सवाल उठता है कि क्या अय्यर टीम में कोई बदलाव करेंगे। जवाब हैं हां, तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेगी।

India Playing XI

भारत की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

श्रेयस अय्यर ने दिए संकेत

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की इंजरी के बारे में बात करते हुए ये कहा 'दुर्भाग्य से हमारा एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है, इसलिए कल कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल पारी के 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन-अप लेते समय प्रिंस यादव को हैमस्ट्रींग में समस्या हुई, जिसके बाद वह ओवर पूरा किए बिना मैदान से बाहर चले गए। इसका मतलब साफ है कि वह तीसरे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। प्रिंस यादव केवल 1.2 ओवर की गेंदबाजी कर पाए और उन्होंने दो विकेट चटकाए।

End of Feed