नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहने के कारण चार नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई को यह जानकारी दी।
प्रसिद्ध कृष्णा (फोटो क्रेडिट BCCI X)
आकिब नबी को मिल सकता है मौका
इस बीच जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने लिंकन में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक चार दिवसीय मुकाबले में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और प्रसिद्ध की जगह उन्हें मौका मिलने की संभावना है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा,'प्रसिद्ध अच्छी तरह से उबर रहे हैं। एक नवंबर और दो नवंबर को बेंगलुरु स्थित ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उनका मैच सिमुलेशन (मैच की तरह परिस्थितियां तैयार करना) और फिटनेस टेस्ट होना है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चार साल बाद खत्म हुई रवींद्र जडेजा की बादशाहत
विंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान हुए थे चोटिल
सूत्र ने कहा,'टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति का मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होना चाहिए, जहां उनकी जरूरत वनडे की तुलना में अधिक है।' प्रसिद्ध को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय शृंखला के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
(भाषा)
