Prasidh Krishna Injured: कन्कशन के कारण मैच के बीच से हटे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, इस खिलाड़ी को मिला मौका

टीम इंडिया के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए कन्कशन का शिकार होकर मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इस खिलाड़ी को मौका मिला है।

लखनऊ: तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बुधवार को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन भारत ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हेलमेट पर गेंद लगने के चलते कन्कशन (सिर पर चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) के कारण मैच के बीच से हटना पड़ा। पारी के 39वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन की गेंद प्रसिद्ध के हेलमेट पर लगी और प्रोटोकॉल के अनुसार टीम के मेडिकल स्टाफ ने तुरंत उनका कन्कशन परीक्षण कराया।

Prasidh Krishna

प्रसिद्ध कृष्णा(फोटो क्रेडिट BCCI X)

कर्नाटक के इस तेज गेंदबाज ने परीक्षण के बाद भी बल्लेबाजी जारी रखी लेकिन तीन ओवर बाद ही मैदान छोड़कर चले गए जिससे बी साई सुदर्शन के साथ आठवें विकेट के लिए उनकी शानदार साझेदारी का अंत हुआ। विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर प्रसिद्ध की जगह कन्कशन स्थानापन्न के तौर पर आए। टीम के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया,'वह फिलहाल ठीक लग रहे हैं। हम उन पर नजर रख रहे हैं और कल कोई फैसला किया जाएगा।'

End of Feed