Fastest Fifty The Hundred Women: ऑस्ट्रेलियाई बैटर फीबी लिचफील्ड ने द हंड्रेड में इतिहास रच दिया। 24वें मुकाबले में लिचफील्ड ने बर्मिंघम फोएनिक्स के खिलाफ मैच में इस टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। उनके इस विस्फोटक पारी के दम पर सनराइजर्स लीड्स ने यह मुकाबला 31 गेंद शेष रहते 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत से जहां सनराइजर्स लीड्स की टीम टूर्नामेंट में बनी हुई है तो वहीं बर्मिंघम का सफर खत्म हो गया। इतना ही नहीं इस परिणाम से दो और टीम लंदन स्पिरिट और एमआई लंदन का सफर भी खत्म हो गया। सनराइजर्स लीड्स के सामने जीत के लिए 108 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने फीबी लिचफील्ड के नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 69 गेंद में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। लिचफील्ड के अलावा लॉरेन विलफिल्ड ने नाबाद 26 रन की पारी खेली।
फीबी लिचफील्ड (साभार-X)
हंड्रेड की सबसे तेज फिफ्टी
107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स लीड्स को अच्छी शुरुआत की दरकार थी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। 24 रन के स्कोर पर ब्रायोनी स्मिथ 12 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन दूसरे छोर पर लिचफील्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रही। नतीजा उन्होंने अपना अर्धशतक 20 गेंद में पूरा कर लिया और सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने भारत की शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 22 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। शेफाली ने यह कारनामा बर्मिंघम फोएनिक्स के लिए साल 2021 में किया था।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- 2 घंटे का इंतजार, गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट का राज ठाकरे ने किया अपमान
लिचफील्ड यहीं नहीं रुकीं और अंत तक डंटी रही। उन्होंने 215.15 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 गेंद में नाबाद 71 रन की पारी खेली और मैच फिनिश कर लौटी।
