पीसीबी के लिए कंगाली में हो रहा है आटा गीला, आधी कीमत पर बिके प्रसारण अधिकार

आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का हाल और भी बेहाल होने जा रहा है उसे अगस्त 2024 से दिसंबर 2026 के बीच घरेलू मैचों के प्रसारण अधिकार के लिए सही खरीदार नहीं मिल रहा है।

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को अगस्त 2024 से दिसंबर 2026 की अवधि के बीच अंतरराष्ट्रीय घरेलू मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने के लिए रखे गए अपने आरक्षित मूल्य से लगभग आधी रकम ही मिली है। पाकिस्तान क्षेत्र के प्रसारण अधिकार 1.72 अरब पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) में बेचे गए हैं जो बोर्ड द्वारा अधिकार बेचने के लिए रखे गए शुरुआती आरक्षित मूल्य 3.2 अरब पीकेआर से लगभग 1.48 अरब पीकेआर कम है।

Pakistan vs Bangladesh

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

पीसीबी अधिकारी कर रहे हैं खोखले दावे

पीसीबी अधिकारियों ने हालांकि बिना कोई आंकड़ा साझा किए दावा किया है कि यह प्रसारण अधिकार पिछले चक्र (2021 से 2024) की तुलना में दोगुनी से अधिक कीमत पर बेचे गए हैं। उपलब्ध विवरण के अनुसार पीसीबी ने हाल ही में अपने पाकिस्तान क्षेत्र के प्रसारण अधिकार 28 महीने की अवधि के लिए एआरवाई और टॉवर स्पोर्ट्स के गठजोड़ को बेचा और दावा किया कि पिछले अनुबंध की तुलना में इसे अधिक राशि में बेचा गया है।

End of Feed