PAK vs WI: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के साथ होने वाली सीरीज को एक साल बढ़ाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 09:57 PM IST

Pakistan vs West Indies T20I series postponed: वेस्टइंडीज के पाकिस्तान दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। पीसीबी ने ऐलान किया है कि जो सीरीज जनवरी 2023 में होनी थी अब वो पाक-विंडीज सीरीज का आयोजन 2024 में पाकिस्तान में किया जाएगा।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच जनवरी 2023 में होने वाली टी20 सीरीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली थी लेकिन अब घरेलू व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए पीसीबी ने इसमें बदलाव का ऐलान कर दिया है। अब वेस्टइंडीज और मेजबान पाकिस्तान के बीच ये टी20 सीरीज 2024 में खेली जाएगी।

pak_wi_series

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज सीरीज का कार्यक्रम बदला

पीसीबी ने कहा कि उसने क्रिकेट वेस्टइंडीज से बात की और दोनों बोर्ड तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला को स्थगित करने पर सहमत हैं। पहले इसका आयोजन जनवरी 2023 में होना था लेकिन अब इसे 2024 के पहले तीन महीनों में आयोजित किया जाएगा।

End of Feed