बाबर-शाहीन के सोशल मीडिया पर फैन्स से जुड़ने से नाखुश है पीसीबी, लगाने जा रहा है लगाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2024, 08:32 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड केंद्रीय अनुबंधित प्लेयर्स से जुड़ी सोशल मीडिया पॉलिसी में बदलाव करने जा रहा है। ये निर्णय हाल ही में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ इन्टरैक्शन के बाद पीसीबी लेने जा रहा है।

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पूर्व कप्तान बाबर आजम और राष्ट्रीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रशंसकों के साथ जुड़ने से खुश नहीं है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सवाल जवाब के दौर में कप्तानी गंवाने के बावजूद बाबर की लोकप्रियता का भी पता चलता है क्योंकि इस बीच उनके साथ 20000 से अधिक प्रशंसक जुड़े। शाहीन के साथ सवाल जवाब के दौर में लगभग 4000 प्रशंसकों ने भाग लिया।

Babar Azam Shaheen Shah Afridi

बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी

बाबर-शाहीन के फैन्स से इन्टरैक्ट करने से नाखुश है पीसीबी

लेकिन पीसीबी के सूत्रों के अनुसार इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों के सोशल मीडिया सत्र में भाग लेने से बोर्ड खुश नहीं है और वह इसको लेकर नियम बनाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों ने कहा,'पीसीबी इस संबंध में कुछ शर्तों को लागू करने पर विचार करेगा जिसका केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को पालन करना होगा।'

End of Feed