सूर्या वहां आकर ट्रॉफी ले जाएं... PCB प्रमुख को BCCI अधिकारियों ने बैठक में लगाई लताड़, नकवी ने माफी मांगी, लेकिन अब भी ट्रॉफी देने से इनकार- रिपोर्ट्स

PCB Chief Mohsin Naqvi Asks Suryakumar Yadav To Collect Trophy Himself: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान में मंत्री मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में अपनी हरकत के लिए माफी मांगी लेकिन अब भी ट्रॉफी देने से इनकार किया। बैठक में काफी गहमागहमी की खबर है। नकवी अब भी ट्रॉफी लौटने से इनकार कर रहे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने मंगलवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक के दौरान एशिया कप फाइनल के बाद ट्रॉफी विवाद के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से माफी मांगी है। नकवी विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपने पर अड़े रहे और जब भारत ने उनसे एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, तो वे ट्रॉफी लेकर चले गए। सूत्रों के अनुसार, नकवी ने दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर खेद व्यक्त किया, लेकिन फिर भी भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपने से इनकार कर दिया।

Mohsin Naqvi Apologises on Asia Cup Trophy Controversy But Denies Returning It Himself

मोहसिन नकवी

नकवी, जो आज, 1 अक्टूबर को लाहौर के लिए रवाना होने वाले हैं, ने सूर्यकुमार यादव से दुबई से ट्रॉफी लेने की मांग की। हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें करारा जवाब दिया और कहा, "जब आप उनके सामने थे, तब उन्होंने ट्रॉफी नहीं ली, क्या आपको लगता है कि अब वह आएंगे?"

End of Feed