NZ vs AUS 1st T20 Highlights: मिचेल मार्श ने खेली विस्फोटक पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मैच
न्यूजीलैंड वर्सेज ऑस्ट्रेलिला 1st टी20 मैच लाइव स्कोर, New Zealand Vs Australia Live Cricket Scorecard Today Match Hindi commentary Online (न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड) LIVE Updates: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच का आयोजन आज (1 अक्टूबर 2025) को किया जा रहा है। आइए जानते हैं इसकी पल-पल की अपडेट
NZ vs AUS 1st T20 Highlights: मिचेल मार्श ने खेली विस्फोटक पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मैच
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (NZ vs AUS Playing XI)
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सेफ़र्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, टिम रॉबिन्सन, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, बेवन जैकब, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जेकब डफी
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, टिम डेविड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड
ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन शानदार रहा है, उसने पिछले 10 सीरीज़ में से 7 जीती हैं, जबकि भारत के खिलाफ 2 मैच हारे और इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहा। टीम ने बहुत आक्रामक रणनीति अपनाई है, जिसमें वे पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं और ज़्यादा से ज़्यादा रन बनाने की कोशिश करते हैं। अगर बल्लेबाजी अच्छी रही तो ऑस्ट्रेलिया ज़्यादातर मैच जीत जाता है।
न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाजी में भी डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन जैसे कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन मुकाबला इस बात पर निर्भर करेगा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं। अच्छी बल्लेबाजी वाली पिच पर बहुत रन बनने की उम्मीद है।
