PBKS vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली की तूफानी जीत, पंजाब को 3 विकेट से दी मात

PBKS vs DC Today IPL Match (पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में आज पिछले साल की उप-विजेता पंजाब किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती थी। धर्मशाला के HPCA क्रिकेट स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला गया। आईपीएल 2026 के 55वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।

PBKS vs DC Live Score: आईपीएल के 19वें सीजन के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Dharamsala) में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है। इस मैच का टॉस दिल्ली ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की टीम ने पांच बदलाव करते हुए अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, डेविड मिलर, आकिब नबी और माधव तिवारी को मौका दिया है। पंजाब ने चोटिल लॉकी फर्ग्युसन की जगह बेन ड्वारशुइस को एकादश में शामिल किया है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए। इस मैच को जीतने के लिए दिल्ली को 211 रन बनाने होंगे। दिल्ली ने यह मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया है। अब पंजाब के लिए क्वॉलीफिकेशन की राह कठिन हो गई है।

PBKS vs DC Live Score

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (Punjab Kings vs Delhi Capitals Head to Head)

आईपीएल के इतिहास में Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।

End of Feed