पथुम निशंका ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी, बने श्रीलंका के दूसरे सबसे तेज एक हजारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 04:09 PM IST

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निशंका के बल्ले का जादू शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में भी जारी रहा। उन्होंने इस मैच के दौरान एक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर ली।

सिडनी: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निशंका ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में 45 गेंद में 67 रन की धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। निशंका ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को तेज शुरुआत दिलाई।

pathum-nisanka

पथुम निशंका( साभार AP)

शुरुआत में निशंका को कुशल मेंडिस और धनंजय डिसिल्वा का साथ मिला लेकिन उसके बाद विकेटों की पतझड़ लग गई। एक छोर निशंका थामे रहे और 33 गेंद में एक चौके और चार छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 12.3 ओवर में श्रीलंका को 100 रन के पार पहुंचाने के बाद निशंका 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर 45 गेंद में 67 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। आदिल राशिद की गेंद पर वो क्रिस जॉर्डन के हाथों लपके गए। उनके आउट होने के बाद श्रीलंका के बल्लेबाज बड़े स्कोर तक टीम को नहीं पहुंचा सके। 20 ओवर में श्रीलंका की टीम 8 विकेट पर 141 रन का स्कोर खड़ा कर सकी।

End of Feed