अब पैट कमिंस ने दिया केकेआर को झटका, आईपीएल 2023 में खेलने से किया मना, सामने आई ये बड़ी वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 15, 2022, 12:42 PM IST

Pat Cummins Pulls Out Of IPL 2023: सैम बिलिंग्स के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को झटका दिया है। कमिंस ने आपीएल 2023 से अपना नाम वापस ले लिया है। कमिंस ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण आईपीएल में नहीं खेलेंगे।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में नहीं खेलने का फैसला किया। वर्ष 2015 में आईपीएल में पदार्पण करने वाले कमिंस दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में 42 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले सत्र में पांच मैचों में 10 . 69 की इकॉनामी रेट से सात विकेट लिये।

पैट कमिंस

'कोलकाता नाइट राइडर्स का धन्यवाद'

कमिंस ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने अगले साल आईपीएल नहीं खेलने का कठिन फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम काफी व्यस्त है और अगले 12 महीने में काफी टेस्ट और वनडे खेलने हैं। मैं विश्व कप और एशेज श्रृंखला से पहले आराम करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालात को समझने के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का धन्यवाद। इतनी शानदार टीम है और उम्मीद है कि जल्दी ही लौटूंगा।’’

T20 WC नहीं बिखेर सके जलवा

हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप में कमिंस अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और चार मैचों में नौ के करीब इकॉनामी रेट से तीन ही विकेट लिये। ऑस्ट्रेलिया को 2023 में भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (फरवरी और मार्च) खेलनी है जबकि 16 जून से 30 जुलाई तक एशेज श्रृंखला खेली जायेगी। भारत में वनडे विश्व कप अगले साल अक्टूबर नवंबर में होगा। इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने भी टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करने के लिये आईपीएल 2023 नहीं खेलने का फैसला किया है।

End of Feed