IND vs AUS: फाइनल से पहले इस भारतीय खिलाड़ी को लेकर खौंफ में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, बताया क्या होगी टीम की स्ट्रेटेजी

Pat Cummins on World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होने वाली है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम की स्ट्रेटजी का खुलासा किया है। उन्होंने भारतीय टीम की भी जमकर तारीफ की है।

Pat Cummins on World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने प्रेस कांफ्रेंस में भाग लिया। इसमें उन्होंने टीम की तैयारियों का जिक्र किया और साथ ही उन भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम लिया जिनसे टीम को सतर्क रहने की जरूरत है।

Pat Cummins

पैट कमिंस (फोटो- icc)

पैट कमिंस ने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम के प्रदर्शन की सराहना की साथ ही अहमदाबाद की पिच का भी जिक्र किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के मुताबिक पिच हाई स्कोरिंग लग रही है और इसमें बल्लेबाजी करने में मजा आएगा। उन्होंने कहा कि- भीड़ एकतरफ़ा होने वाली है और आप जानते हैं कि जो भी होगा ठीक है। हम बस बिना पछतावे के जाना चाहते हैं। पहले कुछ ओवरों में यह स्विंग करता है और उसके बाद इसमें ज्यादा कुछ नहीं होता। हम शुरुआत में ही अधिक मौके बनाना चाहते हैं। हमें हर जीत के लिए लड़ना पड़ा। कोई भी आसान जीत नहीं रही है और इन सभी ने हमें अपना आत्मविश्वास वापस पाने में मदद की है।'

End of Feed