Astrologer-Tarot Reader Prediction on India Vs Australia World Cup Final: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक दूसरे से भिड़ने वाली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित मैच में भारतीय टीम जहां अपना तीसरा विश्वकप खिताब जितना चाहेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया छठी ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। इन दोनों में से कौन खिताब जितेगा इसे लेकर भविष्यवाणी की जा रही है। इसी कड़ी में फेमस टेरौ कार्ड रीडर सुनिधि मेहरा ने भी विजेता का नाम बता दिया है।
टेरौ कार्ड रीडर सुनिधि के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना तीसरा खिताब जीत सकती है। टीम के कार्ड बेहद अच्छे हैं और इसमें कप्तान रोहित शर्मा 19 नवंबर 2023 को वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाते नजर आ रहे हैं।
ये खिलाड़ी भारत को जिताएंगे वर्ल्ड कप
टेरौ कार्ड रीडर ने उन खिलाड़ियों के भी नाम बताए हैं जो कि भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियन बना सकते हैं। उनके मुताबिक रोहित शर्मा का एनर्जी लेवल काफी हाई है और वे वर्ल्ड कप फाइनल में टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्ड रीडर के मुताबिक रोहित के अलावा शुभमन गिल भी अपने पसंदीदा मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में धमाल मचाने वाले हैं। वहीं गेंदबाजों में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के कार्ड काफी अच्छे हैं और वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपा सकते हैं।
