ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने खोज लिया आरोन फिंच का रिप्‍लेसमेंट, प्रमुख खिलाड़ी को बनाया वनडे कप्‍तान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 09:13 AM IST

Pat Cummins new odi captain: क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने मंगलवार को घोषणा की है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस को अतिरिक्‍त लीडरशिप भूमिका लेनी होगी। अगले महीने इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में पैट कमिंस ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की कप्‍तानी करेंगे। कमिंस ऑस्‍ट्रेलिया के 27वें वनडे कप्‍तान होंगे। वह सफेद गेंद क्रिकेट में कंगारू टीम की अगुवाई करने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बनेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पैट कमिंस को ऑस्‍ट्रेलिया का नया वनडे कप्‍तान बनाया गया
  • पैट कमिंस ऑस्‍ट्रेलिया के 27वें वनडे कप्‍तान होंगे
  • कमिंस अगले महीने इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में पहली बार जिम्‍मेदारी संभालेंगे

नई दिल्‍ली: पैट कमिंस को ऑस्‍ट्रेलिया वनडे क्रिकेट टीम का नया कप्‍तान बनाया गया है। पिछले साल ही कमिंस को टेस्‍ट कप्‍तान बनाया गया था। पैट कमिंस ऑस्‍ट्रेलिया के 27वें वनडे कप्‍तान होंगे। वह सफेद गेंद क्रिकेट में राष्‍ट्रीय टीम की कप्‍तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज बनेंगे। वह दिवंगत शेन वॉर्न के बाद ऑस्‍ट्रेलिया की कप्‍तानी करने वाले पहले गेंदबाज होंगे। वॉर्न ने 11 वनडे में राष्‍ट्रीय टीम की अगुवाई की थी।

पैट कमिंस बने ऑस्‍ट्रेलिया के नए वनडे कप्‍तान

पैट कमिंस बने ऑस्‍ट्रेलिया के नए वनडे कप्‍तान

क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने मंगलवार को घोषणा की है कि तेज गेंदबाज कमिंस को अतिरिक्‍त लीडरशिप की भूमिका लेनी होगी, जिसकी शुरूआत अगले महीने इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से होगी। कमिंस ने नई जिम्‍मेदारी मिलने पर कहा, 'मैंने आरोन फिंच के नेतृत्‍व में खेलने का काफी आनंद उठाया और उनकी लीडरशिप से बहुत कुछ सीखा। उनकी जगह भरना आसान नहीं होगा। हम भाग्‍यशाली हैं कि वनडे स्‍क्‍वाड में बड़ी मात्रा में अनुभव मौजूद है।'

End of Feed