पापुआ न्यू गिनी ने T20 World Cup 2024 के लिए किया क्वालीफाई, दूसरी बार बनाई जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 28, 2023, 02:46 PM IST

Papua New Guinea qualify for T20 World Cup 2024: पापुआ न्यू गिनी ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले 2024 आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया है। पूर्वी एशिया प्रशांत क्वालीफायर से यह एकमात्र टीम है और टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने वाली 15वीं टीम बन गई है।

पापुआ न्यू गिनी ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले 2024 आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया है। पूर्वी एशिया प्रशांत क्वालीफायर से यह एकमात्र टीम है और टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने वाली 15वीं टीम बन गई है। पापुआ न्यू गिनी ने शुक्रवार को फिलीपीन को 100 रन से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

Papua New Guinea qualify for T20 World Cup 2024

पापुआ न्यू गिनी (ICC)

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पापुआ न्यू गिनी ने छह विकेट पर 229 रन बनाये । जवाब में फिलीपीन की टीम 129 रन पर आउट हो गई। पांच मैचों के बाद पापुआ न्यू गिनी तालिका में शीर्ष पर रही । अब जापान के खिलाफ शनिवार को उसका मैच औपचारिकता मात्र रह गया है।

End of Feed