IND vs PAK, T20 WC: पाक गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारत को दी चेतावनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 07:48 PM IST

India vs Pakistan, T20 World Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में होने वाले मैच से पहले हारिस रऊफ ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है।

India vs pakistan T20 World Cup 2022 match: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले के लिएए कयास और चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को बिग बैश लीग खेलने के अपने अनुभव के दम पर भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर को होने वाले टी20 विश्व के मुकाबले में कामयाबी मिलने का पूरा यकीन है ।

Haris_Rauf_AP

हारिस रऊफ की भारत को चेतावनी

आपसी राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलते हैं । एमसीजी पर होने वाला यह मुकाबला एक साल के अंदर उनका चौथा मुकाबला होगा। रऊफ ने कहा ,‘‘ अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सका तो उनके लिये मुझे खेल पाना आसान नहीं होगा । मैं बहुत खुश हूं कि यह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है । ‘‘

End of Feed