World Cup 2023, PAK vs SA Preview: पाकिस्तान के लिये ‘करो या मरो' का मुकाबला, नजर बाबर की बल्लेबाजी पर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 27, 2023, 01:16 PM IST

World Cup 2023, PAK vs SA Preview: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का 26वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में मैच जीतना होगा।

World Cup 2023, PAK vs SA Preview: हार की हैट्रिक के बाद पाकिस्तान को विश्व कप में बने रहने के लिये दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को ‘करो या मरो’ का मुकाबला खेलना है क्योंकि इसमें हारने पर नॉकआउट के रास्ते तो बंद होगे ही , बाबर आजम की कप्तानी पर भी गाज गिर सकती है। पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे बाबर को पता है कि इस मैच में हारने का हश्र क्या हो सकता है । अब से पाकिस्तान को हर मैच जीतना है और यह दुआ भी करनी है कि आस्ट्रेलिया बाकी चार में से कम से कम दो मैच हारे।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका

बाबर आजम और एडेन मार्करम (साभार-Twitter)

इस अहम मैच से पहले टीम और बाबर पर दबाव बनाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘ विश्व कप में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए आगे बोर्ड वही फैसले लेगा जो पाकिस्तान क्रिकेट के हित में है । इस समय पीसीबी प्रशंसकों, पूर्व खिलाड़ियों और संबंधित पक्षों से टीम के साथ खड़े रहने का आग्रह करता है।’’

End of Feed