T20 World Cup 2026: अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान? न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 मुकाबला रद्द होने के बाद बिगड़े समीकरण

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का शनिवार को कोलंबो में खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। ऐसे में स्थिति में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। जानिए उसके लिए अब कैसा है सेमीफाइनल का समीकरण?

कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत बेहद निराशाजनकर रही है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच का टॉस तय समय पर हुआ, टॉस के दौरान ही बारिश शुरू हो गई और वक्त से साथ तेज होती गई। भारतीय समयानुसार रात 9 बजे तक मैच शुरू नहीं हो सका। मैच का कट ऑफ टाइम 10:16 PM था। लेकिन बारिश नहीं थमी तो ऑफीशियल्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। ऐसे में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों के खाते में एक-एक अंक गया। इसके साथ ही दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई।

NZ vs PAK T20 World Cup 2026 Match Abandoned

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, टी20 विश्व कप 2026 सुपर-8 मैच रद्द

करो या मरो के हुए बाकी बचे मुकाबले

सुपर-8 राउंड के ग्रुप 2 में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड , श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम हैं। सेमीफाइनल में ग्रुप की टॉप-2 टीमें पहुंचेंगी। इसके लिए कम से कम चार अंक होंने चाहिए। ऐसे में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिए बाकी बचे दो मुकाबले करो या मरो वाले हो गए हैं। इन दोनों में से जो टीम दोनों मैच जीतेगी उसके पहले या दूसरे पायदान पर रहने की संभावना बढ़ जाएगी। एक भी मैच में हार टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म कर देगी।

End of Feed