नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली से रुड़की जाते वक्त ये हादसा सुबह तकरीबन 5:30 बजे हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि पंत की मर्सेडीज कार के पहले तो परखच्चे उड़ गए। इसके बाद उसमें आग लग गई। ऐसे में पंत किसी तरह विंड शील्ड तोड़कर बाहर निकले। इसके बाद दुर्घटना की जगह पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें रुड़की के अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनका ईलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर हैं।
सड़क दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत
ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया में फैल गई। हर कोई पंत की सलामती की दुआ कर रहा था। फैन्स ने दुनियाभर से उन्हें सलामती और जल्दी ठीक होने के लिए संदेश भेजे। ऐसे में सरहद पार पाकिस्तान में भी उनकी सलामती के लिए लोगों ने दुआ की और कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर जल्दी ठीक होने के संदेश भेजे।
Just came to know about about Rishabh Pant's accident in India. Sending many prayers and wishes for you… t.co/dAKBJ6O2lr
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
पाकिस्तान से जिन लोगों ने ऋषभ पंत की सलामती की दुआ की उनमें शाहीन अफरीदी, शादाब खान, शोएब मलिक. मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज, कामरान अकमल और हसन अली जैसे मौजूदा और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शामिल थे।
शोएब मलिक ने ट्ववीट करके कहा, अभी-अभी भारत में ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की जानकारी मिली। ऋषभ मैं तुम्हारी सलामती की दुआ कर रहा हूं। आशा करता हूं कि तुम जल्दी ठीक हो जाओगे। गेट वेल सून ब्रदर।
I hope there's nothing serious @RishabhPant17 I wish you a quick recovery and many prayers bhai. InshaAllah you wil… t.co/wJcruBBp6J
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
Just heard about Rishabh Pant's accident but relieved to know he is fine now…Sending a lots of prayers and wishes f… t.co/0ezELezDIV
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
वहीं टीम से बाहर चल रहे पाकिस्तानी ऑलराउंडर हसन अली ने ऋषभ पंत की सलामती के लिए ट्वीट करते हुए कहा, मैं आशा करता हूं कि ऋषभ पंत के साथ कुछ गंभीर नहीं हुआ है। मैं आपके जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं। इन्शाअल्लाह आप पूरी तरह ठीक होकर जल्दी ही मैदान में वापसी करेंगे।
Praying for @RishabhPant17 undefined
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
वहीं शाहीन अफरीदी, शादाब खान, मोहम्मद हफीज, वहाब रिजाय ने पंत की सलामती की दुआ करते हुए उन्हें जल्दी ठीक होने के संदेश भेजे हैं।
