PAK vs IRE: मोहम्मद आमिर को मिला आयरलैंड का वीजा, इस दिन टीम से जुड़ेंगे

आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बांए हाथ के पेसर मोहम्मद आमिर को आयरलैंड का वीजा मिल गया। 10 मई को खेले जाने वाले सीरीज के पहले मुकाबले के बाद वो टीम से डब्लिन में जुड़ेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेसर मोहम्मद आमिर को मिला आयरलैंड का वीजा
  • टीम के साथ नहीं हो पाए थे आयरलैंड रवाना
  • दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम से जुड़ेंगे

लाहौर: पाकिस्तान के क्रिकेट अधिकारियों ने गुरुवार को राहत की सांस ली जब आयरलैंड के वाणिज्य दूतावास ने तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को वीजा जारी कर दिया। आमिर के 12 मई को डबलिन में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले पाकिस्तान टीम से जुड़ने की उम्मीद है।

Mohammad Amir

मोहम्मद आमिर(साभार Mohammad Amir Twitter)

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन मैच की टी20 श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।

End of Feed