PAK vs NAM T20 World Cup 2026 Match Highlights: सुपर-8 में पाकिस्तान, नामीबिया को 102 रन से हराया
PAK vs NAM T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान ने करो या मरो के मैच को अपने नाम करके सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। अपने आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से मात दी। नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलंबो के सिंघली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के नाबाद शतक की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। नामीबिया को जीत के लिए 200 रन बनाने हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ठोस शुरुआत की। पहले विकेट के लिए सईब अयूब और साहिबजादा फरहान के बीच 5.1 ओवर में 40 रन की साझेदारी की। ब्रासेल ने अयूब (14) को आउट कर नामीबिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सलमान आगा के साथ फरहान ने 42 गेंद पर 67 रन की साझेदारी की। ब्रासेल ने ही सलमान को 38 के स्कोर पर आउट किया। पाकिस्तान को तीसरा झटका भी जल्दी लगा।
ख्वाजा नफे 5 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पाकिस्तान ने कोई विकेट नहीं गंवाया। शादाब खान के साथ फरहान ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 40 गेंद पर 81 रन की साझेदारी की। साहिबजादा फरहान ने 57 गेंद टी20I करियर का पहला शतक पूरा किया। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने। वह 58 गेंद पर 100 रन बनाकर नाबाद लौटे। शादाब ने 36 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।
200 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में 97 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक ने चार और शादाब खान ने तीन विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका साथ अपनी जगह पक्की की।
PAK vs NAM Playing 11:
नामीबिया प्लेइंग इलेवन:- लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेल
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन:- साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
Pakistan vs Namibia के मैच का लाइव अपडेट्स-
Pakistan vs Namibia Live Score: सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान नामीबिया को हराकर सुपर-8 में पहुंच चुका है और अब सुपर-8 की पूरी तस्वीर साफ़ हो गई है। एक ग्रुप में भारत, वेस्टइंडीज़, साउथ अफ़्रीका और ज़िम्बाब्वे है जबकि दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका है।
Pakistan vs Namibia Live Score: नामीबिया ने गंवाए चार विकेट
नामीबिया की पारी बिखर गई है। 8 ओवर समाप्त हो गए हैं। 51 रन बने हैं और चार विकेट गिर गए हैं। टीम को अगर जीत दर्ज करनी है तो चमत्कार करना होगा।Pakistan vs Namibia Live Score: नामीबिया को लगे दो झटके
नामीबिया को पांचवें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा। मिर्जा ने यान को क्लीन बोल्ड कर दिया। नामीबिया ने पांच ओवर के बाद 39 रन बना लिए हैं। स्टीनकैंप 16 गेंद 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। छठे ओवर में निकोल लेफ्टी रन आउट हुए।Pakistan vs Namibia Live Score: पाकिस्तान ने बनाए 199 रन
पाकिस्तान ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। साहिबजादा फरहान 58 गेंद पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। शादाब खान ने 22 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। बाबर आजम बल्लेबाजी करने नहीं आए। आखिरी ओवर में 16 रन बने। अंत के पांच ओवर में पाकिस्तान ने 68 रन बनाए। फरहान और शादाब के बीच 40 गेंद पर 81 रन की नाबाद साझेदारी की। नामीबिया को जीत के लिए 200 रन बनाने हैं।Pakistan vs Namibia Live Score: फरहान का शतक
फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना शतक पूरा किया। यह टी20I क्रिकेट में फरहान का पहला शतक है। 57 गेंद पर 11 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। वह दूसरे पाकिस्तान खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ा।Pakistan vs Namibia Live Score: 19वें ओवर में बने 6 रन
फरहान 99 रन बनाकर खेल रहे हैं। 19वें ओवर में 6 रन बने। शादाब खान 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।Pakistan vs Namibia Live Score: शतक के करीब साहिबजादा फरहान
18वें ओवर में फरहान ने एक सिक्स और एक चौका लगाकर शतक की ओर कदम बढ़ा दिया। वह 55 गेंद पर 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। शादाब खान 13 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18वें ओवर में 20 रन बने। पाकिस्तान 200 का टारगेट देख रहा है।Pakistan vs Namibia Live Score: शतक के करीब साहिबजादा फरहान
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शतक करीब पहुंच गए हैं। 17वें ओवर में 17 रन बने, इस दौरान दो चौके और एक सिक्स लगा। फरहान 51 गेंद पर 85 रन और शादाब खान 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Namibia Live Score: 15 ओवर समाप्त
15 ओवर समाप्त हो गए हैं। पाकिस्तान ने 131 रन बना लिए हैं। 15वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दो शानदार चौके लगाए। वह 44 गेंद पर 67 रन बनाकर खेल रहे हैं। शादाब 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान आखिरी के पांच ओवर में एक्सिलेटर बदलने की पूरी कोशिश करेगा।Pakistan vs Namibia Live Score: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका
ख्वाजा नफे को बल्लेबाजी में प्रमोट किया गया था। वह पांच गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। नामीबिया के कप्तान इरास्मस ने अपनी ही गेंद पर कैच लपका। पाकिस्तान को नुकसान हो गया है। फरहान 40 गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। शादाब खान को भेजा गया है। बाबर आजम को अभी भी क्रीज पर नहीं भेजा गया है। 14वें ओवर में मात्र 3 रन बने और एक विकेट गिरा। 4 गेंद पर शादाब 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।Pakistan vs Namibia Live Score: 13वें ओवर में बने 11 रन
13वें ओवर में पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाया। इसके बाद ख्वाजा नफे ने आते ही चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर फरहान ने चौका लगाया और आखिरी गेंद पर डबल लिया। इस ओवर में 11 रन बने। फरहान 57 रन बनाकर खेल रहे।Pakistan vs Namibia Live Score: ब्रासेल को मिली दूसरी सफलता
ब्रासेल ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सेट बल्लेबाज सलमान आगा को पवेलियन की राह दिखाई। लेंथ बॉल की सलमान बड़ा शॉट खेलने गए और मिड-ऑफ पर लपके गए। पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। नाफे बल्लेबाजी करने आए हैं। बाबर आजम अभी भी क्रीज पर नहीं आए हैं।Pakistan vs Namibia Live Score: पाकिस्तान के 100 रन पूरे
12वें ओवर में फरहान ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद कप्तान सलमान आगा ने चौथी गेंद पर स्विप शॉट खेलकर चौका बटोरा। पांचवीं गेंद पर बॉलर के सिर के ऊपर से छह रन बटोरा। 12वें ओवर में 14 रन आए। पाकिस्तान ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। फरहान 51 और सलमान 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Namibia Live Score: फरहान का अर्धशतक
साहिबजादा फरहान ने 37 गेंद पर 5 पांच चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाना है तो फरहान का पिच पर खड़े रहना जरूरी है।Pakistan vs Namibia Live Score: 50 रनों की हुई साझेदारी
साहिबजादा फरहान और सलमान आगा के बीच पांचस रनों की साझेदारी हो चुकी है। साहिबजादा 49 रन और सलमान 26 बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने 35 गेंद पर 53 रन जोड़ लिए हैं। 11 ओवर समाप्त हो चुके हैं।Pakistan vs Namibia Live Score: पाकिस्तान की पारी के 10 ओवर समाप्त
पाकिसातान की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। इस दौरान 85 रन बनाए। फरहान 33 गेंद पर 46 रन बनाकर तो सलमान आगा 15 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान का CRR: 8.50 का है।PAK vs NAM Live Score: 9वें ओवर में लगाे तीन सिक्स
9वें ओवर की पहली गेंद पर सलमान ने बड़ा शॉट खेला और छह रन बटोरे। इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर फरहान ने बैक-टू-बैक दो सिक्स जड़े। आखिरी गेंद डॉट रही। फरहान के पैर में क्रैप आ गया है। 9वें ओवर में 22 रन बने। फरहान 30 गेंद पर 42 रन और सलमान 12 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।PAK vs NAM Live Score: 8वें ओवर में बने तीन रन
पाकिस्तान की रन गति एक विकेट गिरने के बाद धीमी हो गई है। 8वें ओवर में मात्र तीन रन बने। सलमान 10 और फरहान 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का रन रेट 7 के करीब का है। पाकिस्तान को बड़े शॉट की जरूरत है।Pakistan vs Namibia Live Cricket Score: छठा ओवर, 1 विकेट और 7 रन
छठे ओवर में कुल सात रन बने और एक विकेट गिरा। सईम अयूब के आउट होने के बाद सलमान अली आगा मैदान पर आए हैं। बाबर आजम को तीसरे नंबर पर नहीं भेजा गया। पहले पावरप्ले में 47 रन बनाए। फरहान 20 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं और आगा 4 गेंद पर 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।Pakistan vs Namibia Live Cricket Score: अयूब का भाग्य रूठा
नामीबिया के युवा गेंदबाज ब्रासेल ने अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया। सईब अयूब बड़ा शॉट खेलने गए और गेंद ने बल्ले का मोटा किनारा लिया और विकेट के पीछे कीपर ने कोई गलती नहीं की। इससे पहले दो बार अयूब को भाग्य का साथ मिला था। लेकिन इस बार भाग्य रूठ गया।Pakistan vs Namibia Live Cricket Score: चार ओवर में चार अलग-अलग गेंदबाज
नामीबिया ने पहले चार ओवर में चार अलग-अलग गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई। पहला ओवर स्मिट ने किया। दूसरा इरास्मस ने, तीसरा रूबेन ट्रंपलमैन ने किया। चौथा ओवर जैक ब्रासेल करने आए। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर फरहान ने तेज शॉट मारने की कोशिश की और बल्ला हाथ से छूट गया, गेंद हवा में गई लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। चौथी गेंद पर बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर के बगल से चौका निकल गया। फरहान और अयूब को कुदरत के निजाम का साथ मिल रहा है। चौथे ओवर में 10 रन बने। आखिरी गेंद पर फरहान ने चौका जड़ा। फरहान 14 गेंद पर 17 रन और अयूब 10 गेंद पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Namibia Live Cricket Score: तीसरे ओवर में बने 12 रन
तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सईम अयूब ने मिड विकेट की तरफ खेलकर चौका बटोरा। ओवरी की तीसरी गेंद पर सईम अयूब को फिर भाग्य का साथ मिला। गेंद ने बाहरी किनारा लिया था और विकेटकीपर से बहुत दूर निकल गई। तीसरे ओवर में दो चौके सहित कुल 12 रन बनेPAK vs NAM Live Score: अयूब को मिला भाग्य का साथ
दूसरे ओवर की पहली गेंद पर फरहान ने बैकफुट पर जाकर ऑफ साइड की तरफ चौका जड़ा। इरास्मस के ओवर की चौथी गेंद पर सईम अयूब को भाग्य का साथ मिला। इस ओवर में कुल 6 रन बनाए।PAK vs NAM Live Score: पहले ओवर में तीन रन बने
दबाव में खेल रही पाकिस्तान के बल्लेबाज फरहान ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद पर अयूब ने डिफेंस किया। पहला ओवर कर रहे स्मिट ने तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं दिया। पांचवीं गेंद पैरों पर रही। सईम ने मिड-विकेट की तरफ खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद डॉट रही।PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान की पारी का हुआ आगाज
पाकिस्तान ने इस अहम मैच में शाहीन को टीम से बाहर रखने का फैसला किया है। साथ ही, उन्होंने नफे को शामिल करके अपनी बल्लेबाजी को मजबूत किया है। इसलिए हमें उनके बल्लेबाजों को खुलकर बल्लेबाजी करते देखने की उम्मीद है। दोनों टीमें और मैच अधिकारी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आए। पहले नामीबिया का राष्ट्रगान हुआ, फिर पाकिस्तान का, और अब खेल के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। सईम अयूब और साहिबजादा फरहान बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं।PAK vs NAM Live Score: सिंघली में पाकिस्तान का तीसरा मुकाबला
पाकिस्तान क्रिकेट टीम कोलंबो के सिंघली स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब स्टेडियम में अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। पाकिस्तान टूर्नामेंट में अपना अस्तित्व बचाने उतरेगा। वहीं, नामीबिया अपना अस्तित्व बनाने उतरेगा।PAK vs NAM Live Score: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
पाकिस्तान के सईम अयूब ने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है। भारत के खिलाफ वह बल्ले से नहीं चले लेकिन गेंदबाजी में तीन विकेट निकाले थे। आज के मैच में उनका चलना पाकिस्तान के लिए अच्छा साबित हो सकता है। वहीं, नामीबिया के लॉरेन स्टीनकाम्प विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133 से थोड़ा ही कम है और उनके करियर के दौरान केवल जैन निकोल लोफ्टी-ईटन ने ही नामीबिया के लिए उनसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दोनों एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं।Pakistan vs Namibia Live Cricket Score: पिच रिपोर्ट
पाकिस्तान आर प्रेमदासा के बाद दोबारा सिंघली स्पोर्ट्स क्लब लौटा है। आर प्रेमदासा के मुकाबले यहां तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। यह मुकाबला एक काली मिट्टी वाली पिच पर खेला जाएगा, जिस पर आयरलैंड और ओमान का मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले में आयरलैंड ने 235 रन बनाए थे। खेल के शुरू होने के समय में बारिश होने की थोड़ी संभावना है, लेकिन जल्द ही मौसम के साफ हो जाने के आसार हैं।Pakistan vs Namibia Live Cricket Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
नामीबिया प्लेइंग इलेवन:- लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेलपाकिस्तान प्लेइंग इलेवन:- साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
Pakistan vs Namibia Live Cricket Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस
करो या मरो वाले मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। नामीबिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगा। पाकिस्तान टीम में दो बदलाव किए हैं। शाहीन शाह अफरीदी, अबरार को जगह नहीं मिली है। सलमान मिर्जा और ख्वाजा नाफे को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।Pakistan vs Namibia Live Cricket Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
पाकिस्तान और नामीबिया के बीच रोमांचक मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा। आज पाकिस्तान टीम एकजुट होकर खेलने उतरेगी। सईम अयूब ने T20 क्रिकेट में अपने ऑलराउंड खेल का लोहा मनवाया है, लेकिन T20 विश्व कप में वह अब तक बल्ले के साथ बेहतरीन पारी नहीं खेल पाए हैं। पाकिस्तान की गेंदबाजी भी कमजोर दिखी है।Pakistan vs Namibia Live Cricket Score: आजादी के साथ खेलने उतरेगा नामीबिया
नामीबिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ही बाहर हो चुकी है। वह पाकिस्तान के खिलाफ बिना किसी डर के खेलने उतरेगी। वह पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। नामीबिया जीत के साथ विदा होना चाहेगी।Pakistan vs Namibia Live Cricket Score: पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान का सामना नामीबिया से है। यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला है। आज हार मतलब टूर्नामेंट से बाहर। ऐसे में पाकिस्तान टीम अपना पूरी दमखम दिखाने की पूरी कोशिश करेगा।IND vs WI 4th T20I Today Match Timing: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानिए कितने बजे और कहां होगा मैच
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पोस्ट से दिया बड़ा संकेत, IPL 2027 में फिर कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा
बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने तोड़ा 60 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जन्मदिन को खास बनाया
SA vs AUS: तीन साल बाद वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
Champions League: दिग्गज फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड का हुआ बुरा हाल, अब वाइकिंग से मिली हार
© 2026 Times Horizon Private Limited
