IND vs PAK: भारत के खिलाफ कहां हो गई पाकिस्तान की टीम से चूक, कोच गैरी कस्टर्न ने किया खुलासा

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक लो स्कोरिंग मैच में केवल 6 रनों से मात दे दी। इस हार के बाद पाकिस्तान के हेड कोच गैरी कस्टर्न ने टीम की जमकर क्लास लगाई और बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा।

IND vs PAK: पाकिस्तान के नवनियुक्त मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में उनके बल्लेबाज 15 ओवर के बाद रणनीति के अनुसार नहीं चल पाए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करने के कारण दबाव में आ गए।अमेरिका और भारत से हार के बाद पाकिस्तान पर ग्रुप चरण से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15वें ओवर में उसका स्कोर 4 विकेट पर 84 रन था लेकिन आखिर में उसकी टीम 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई।

gary kirston

गैरी कर्स्टर्न (फोटो- ICC/X)

कर्स्टन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि 'मेरा मानना है कि इस तरह की पिच पर स्ट्राइक रोटेट करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए मैं आपसे सहमत हूं कि कभी इस तरह के मैच को देखना मजेदार होता है जिसमें केवल बाउंड्री ही मायने नहीं रखती।लेकिन आपको 120 गेंद का वास्तव में अच्छी तरह से उपयोग करना होता है। हमने पहले 15 ओवर तक ऐसा किया लेकिन उसके बाद अपनी रणनीति से भटक गए। हमने बहुत अधिक विकेट गंवा दिए।'

End of Feed