ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक होने के मामले में मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक से साइब्रर एजेंसी ने की कड़ी पूछताछ

पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक होने के मामले में मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक से चार घंटे लंबी पूछताछ की है। अनुशासन संबंधी मामलों के कारण रिजवान और इमाम समेत सात खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों को इंग्लैंड दौरे से वापस पाकिस्तान भेजा गया है।

लाहौर: ड्रेसिंग रूम की कथित जानकारी लीक होने के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की शिकायत पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (एनसीसीआईए) ने अनुभवी खिलाड़ियों मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। यह घटनाक्रम इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट दौरे पर पाकिस्तान के बेहद खराब प्रदर्शन के बीच हुआ है। अनुशासन संबंधी मामलों के कारण रिजवान और इमाम समेत सात खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों को दौरे से वापस भेज दिया गया है।

Mohammad Rizwan and Imam ul haq

मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक (फोटो क्रेडिट AI Generated)

घरेलू टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे दोनो खिलाड़ी

दोनों खिलाड़ी अभी जांच के दायरे में हैं इसलिए शनिवार से शुरू होने वाले देश के प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस अभूतपूर्व घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान टीम के सुरक्षा प्रबंधक ने दोनों अनुभवी खिलाड़ियों के मोबाइल फोन पहले ही एनसीसीआईए को सौंप दिए हैं। पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और एनसीसीआईए उनके मंत्रालय के अधीन काम करती है।

End of Feed